पीरियड आगे करने की टेबलेट

पीरियड एक प्राकृतिक प्रकिया है जो आमतौर पर 15-50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने होती है। भारत में कई जगह पर महिलाएं पीरियड्स के दौरान धार्मिक कार्यों में भी भाग नहीं ले सकती है। इसलिए महिलाएं पीरियड आगे करने की टेबलेट के बारे में जानना चाहती है। आज हम आपको पीरियड्स लेट करने के टेबलेट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देगें।

पीरियड आगे करने की टेबलेट

हर बार लड़कियां अपने पीरियड को आगे बढ़ाना नहीं चाहती, लेकिन मासिक धर्म उस समय एक समस्या बन जाता है जब कहीं बाहर जाना हो, या घर में पूजा-पाठ या कोई बड़ा उत्सव हो, ऐसे में महिलाओं को असुविधा होती है, इसलिए वे अपने पीरियड को एक दो दिन लेट करना चाहती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीरियड्स लेट करने के टेबलेट नाम, पीरियड रोकने की दवा कैसे काम करती है, और इसके साइड इफेक्ट होते है या नहीं। आइये इस सभी को विस्तार से जानते है।

पीरियड्स लेट करने की टेबलेट क्या है –

पीरियड डिलेइंग पिल्स या पीरियड आगे करने की टेबलेट में प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन होते है जो मासिक धर्म की डेट को आगे बढ़ाने में सहायक होते है। आप इन टेबलेट्स को पीरियड की शुरुआत से 3-4 दिन पहले खाएं।

पीरियड डिलेइंग पिल्स कितने प्रकार की होती हैं –

मेडिकल स्टोर पर कई प्रकार की पीरियड्स लेट करने के टेबलेट उपलब्ध है। इन टेबलेट्स में हार्मोन प्रोजेस्ट्रॉन होता है जो हमारे शरीर के लिए किसी भी प्रकार से नुकसानदायक नहीं होता है। कम्बाइन्ड कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स (Combined contraceptive pills), नॉरथिस्टेरॉन (norethisterone) और फेसिक (phasic) पिल्स आदि टेबलेट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी।

पीरियड आगे करने की टेबलेट कैसे काम करती हैं – 

मासिक धर्म आने से 15 दिन पहले महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन्स का निर्माण होता है जो यूटेरिन लर्निंग (Uterine Learning) को बढ़ने नहीं देते। जबकि प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन्स अंतिम 15 दिनों में बनते हैं जो यूटरीन लाइनिंग को बढ़ाने का काम करते है। जब एस्ट्रोजेन हार्मोन्स अधिक होते हैं तो यूटेरिन लर्निंग घटने लगती है और पीरियड्स शुरु हो जाते हैं। लेकिन जब आप पीरियड डिलेइंग पिल्स खाती हैं तो प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जो यूटरस को रक्त का बहाव करने से रोकता है और इस तरह आपके पीरियड्स रूक जाते हैं।

पीरियड डिलेइंग पिल्स कब खाना चाहिए – 

यदि आप कुछ दिन पीरियड को आगे करना चाहती है तो पीरियड डिलेइंग पिल्स खा सकती है। इन टेबलेट्स को आप पीरियड आने से 3-4 दिन पहले से खाएं और तब तक खाती रहें जब तक आप नहीं चाहती कि पीरियड आयें। लेकिन आपको इन टेबलेट्स का सेवन करने से पहले गाइनकॉलजिस्ट (Gynecologist) से सलाह जरूर लेना चाहिए।

क्या टेबलेट खाना बंद करते ही पीरियड्स शुरु हो जाएंगे –

जिस दिन से आप पीरियड आगे करने की टेबलेट खाना बंद कर देती है तो आपके शरीर के अंदर हार्मोन्स क्रिया बदल जाती है। जिसकी वजह से आपके शरीर से रक्त का प्रवाह होने लगता है। लेकिन हर महिला का शरीर अलग-अलग होता है जिसकी वजह से किसी को पीरियड कुछ घंटों के बाद तो किसी को 10-15 दिनों बाद पीरियड्स शुरु होते हैं। ध्यान रखें कि यदि 15 दिन के भीतर भी आपके पीरियड्स शुरु नहीं होते तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

क्या पीरियड डिलेइंग पिल्स सुरक्षित हैं  

एक-दो बार पीरियड्स लेट करने के टेबलेट खाना किसी भी प्रकार से नुकसानदायक नहीं होता है लेकिन बार बार इन दवाओं का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। यह टेबलेट्स आपके शरीर में नैचुरल हार्मोन्स साइकल को प्रभावित करता है। इसलिए बहुत अधिक जरूरी होने पर ही इसका सेवन करना चाहिए। अपने पीरियड को अधिक दिनों तक ना रोकें, क्योंकि लेट आने वाले पीरियड में अधिक दर्द होता है।

क्या पीरियड डिलेइंग पिल्स और बर्थ कंट्रोलिंग पिल्स समान हैं? – 

कुछ लोगों का मानना है कि पीरियड डिलेइंग पिल्स और बर्थ कंट्रोलिंग पिल्स एक ही हैं। लेकिन ऐसे नहीं है इन दोनों का काम अलग अलग होता है। बर्थ कंट्रोल पिल्स ओव्यूलेशन नहीं होने देते और अनचाहे गर्भ को रोकते हैं, जबकि पीरियड डिलेइंग पिल्स यूटेरिन लर्निंग पर काम करती हैं और ओव्यूलेशन को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करती है। इसलिए इसका उपयोग सही जगह पर करना चाहिए।

क्या पीरियड रोकने की दवा का कोई साइड-इफेक्ट है –

पीरियड आगे करने की टेबलेट में प्रोजेस्टेरोन (Progesterone) होता है। अधिक मात्रा में प्रोजेस्टेरोन का सेवन करने से हार्मोन्स का असंतुलित हो जाते है। हार्मोन असंतुलित होने से भारीपन, मूड स्विंग और पिंपल्स आदि की समस्याएं हो सकती हैं।

पीरियड डिलेइंग पिल्स हमेशा काम करती हैं? – 

अधिकांश महिलाओं का मानना है कि इन टेबलेट्स का सेवन करने से उनके पीरियड्स आसानी से कुछ दिनों के लिए लेट हो जाते है। अभी तक इन दवाओं के असर न करने का मामला नहीं आया है। लेकिन लड़कियों को इन टेबलेट्स को खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

गाइनकॉलजिस्ट से सम्पर्क करे – 

यदि आप अपने पीरियड को रोकना चाहती है तो पीरियड्स आने से एक सप्ताह पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से बात करें। बिना डॉक्टर की सलाह के आप खुद इसे इन टेबलेट्स का सेवन करने से बचें। इसके आलवा यदि पीरियड डिलेइंग पिल्स खाना बंद करने के बाद भी दो हफ्ते तक पीरियड नहीं आते तो डॉक्टर को दिखाएं।

पीरियड आगे करने की टेबलेट का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।